
तस्वीर शेयर कर टिकैत बोले- मोदी-योगी का तो बस झोला है, इसके अन्दर अनाज तो किसान ने ही भरा है
- कृषि कानूनों को लेकर किसान संगठनों और केंद्र सरकार के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों पक्ष अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं।
- इस बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना की एक तस्वीर ट्वीट कर केंद्र सरकार पर तंज कसा है।
- टिकैत ने ट्वीट कर लिखा- मोदी-योगी का तो बस थैला है,इसके अन्दर अनाज तो किसान ने भरा है।
- राकेश टिकैत का कहना है कि वे शुक्रवार को लखनऊ जा रहे हैं। टिकैत ने कहा कि मिशन यूपी को लेकर किसान पूरे सूबे में जाएंगे।
- उन्होंने कहा कि अगर किसानों को छेड़ा गया तो बाकी किसान भी तैयार बैठे हैं, यूपी में अबकी बार आर-पार की लड़ाई है।




























































