जज की मौत मामले में SC ने CBI को लिया आड़े हाथ, कहा- जांच एजेंसियां शिकायत पर गौर ही नहीं करती

  • सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को झारखंड के धनबाद में जज हत्याकांड मामले में जजों की शिकायत पर सीबीआई के रवैये पर नाराजगी जताई है। 
  • चीफ जस्टिस एनवी रमन्ना ने कहा कि जब भी न्यायाधीशों ने धमकियों के बारे में शिकायत की है तो जांच एजेंसियां ​​जवाब नहीं देतीं हैं। 
  • उन्होंने कहा- सीबीआई ने अपना रवैया कतई नहीं बदला। जब न्यायाधीश सीबीआई, इंटेलिजेंस ब्यूरो से धमकी की शिकायत करते हैं, तो वे कोई जवाब नहीं देते हैं। 
  • उन्होंने कहा- धनबाद मामला अकेला नहीं है, देश भर में न्यायिक अधिकारियों पर हमले हो रहे हैं।और मैं यह बयान कुछ जिम्मेदारी के साथ दे रहा हूं। 
  • बता दें कि झारखंड के धनबाद जिले में जज की हत्या के मामले में CBI को नोटिस जारी किया गया है। इस मामले की अगली सुनवाई सोमवार को होगी।
यह भी पढ़े: राम मंदिर शिलान्यास को लेकर बसपा का तंज, कहा- अशुभ घड़ी में हुआ भूमि पूजन