
राम मंदिर शिलान्यास को लेकर बसपा का तंज, कहा- अशुभ घड़ी में हुआ भूमि पूजन
- उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी तैयारियां शुरु हो गई हैं, बसपा ने भी राम मंदिर के मुद्दे से खुद को अलग नहीं कर पाई.
- बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने राम मंदिर शिलान्यास को अशुभ घड़ी में माना, कहा- इसीलिए एक साल बाद भी नींव का काम पूरा नहीं हो सका.
- उन्होंने कहा- जिस वक्त भाजपा नींव की बात कर रही थी उस वक्त साधु-संत उसे गलत बता रहे थे लेकिन भाजपा ये बात मानने को तैयार नहीं हुई.
- सतीश मिश्र ने कहा- मंदिर बनाने की इच्छा भाजपा के भीतर नहीं है, 2022 में हमारी सरकार आएगी तो हम भव्य राम मंदिर का निर्माण करवाएंगे.
- पार्टी की बागडोर किसके हाथ जाएगी के सवाल पर उन्होंने कहा- ये सब पार्टी के भीतर की बात है, बागडोर थमाने का वक्त आएगा तो बताया जाएगा.
यह भी पढ़ें - तस्वीर शेयर कर टिकैत बोले- मोदी-योगी का तो बस झोला है, इसके अन्दर अनाज तो किसान ने ही भरा है




























































