
अखिलेश बोले- 400 सीट जीतेंगे, भाजपा नेता ने पूछा 3 क्यों छोड़ दिए, लोगों ने जवाब दिया- आपके लिए
- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं, राजनीतिक पार्टियों ने यूपी की सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है।
- इस बीच बीजेपी को घेरने के लिए अखिलेश ने साइकिल यात्रा की। उन्होंने साइकिल यात्रा के दौरान बीजेपी पर जमकर निशाना साधा।
- मीडिया से संवाद करते हुए अखिलेश ने 2022 के चुनाव में 400 सीट जीतने का दावा किया और कहा कि जनता बीजेपी से नाराज है।
- सपा प्रमुख के इस बयान पर योगी आदित्यनाथ के मंत्री आशुतोष टंडन में अखिलेश यादव पर पलटवार किया।
- उन्होंने कहा कि 3 सीटें अखिलेश ने क्यों छोड़ दी है?, इस पर कई यूजर्स ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा बीजेपी के लिए 3 सीटें छोड़ दी।




























































