
किसानों के समर्थन में राहुल ने की मोर्चेबंदी, किसान संसद पहुंचकर बोले- केंद्र को कानून रद्द करना ही होगा
- कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को 13 विपक्षी दलों के साथ किसानों की जंतर-मंतर पर चल रही किसान संसद में पहुंचे।
- कांग्रेस समेत विपक्षी दलों के नेताओं ने जंतर-मंतर पहुंचकर कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों के प्रति एकजुटता प्रकट की।
- इस दौरान राहुल ने कहा- यहां पर विपक्ष हिन्दुस्तान के सभी किसानों को अपना पूरा का पूरा समर्थन देने पहुंचे हैं, सरकार को कानून रद्द करना ही होगा।
- उन्होंने कहा- कृषि कानून पर सिर्फ चर्चा के काम नहीं चलने वाला है, संसद में क्या हो रहा वो सब जानते ही है। सरकार पेगासस जैसे मुद्दों पर भी चर्चा के लिए तैयार नहीं है।
- विपक्ष के इस प्रदर्शन में ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस, मायावती की बीएसपी और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की पार्टी AAP शामिल नहीं हो रही है।




























































