
राजीव गांधी खेलरत्न पुरस्कार का नाम बदला, अब 'हॉकी के जादूगर' ध्यानचंद के नाम से जाना जाएगा
- केंद्र सरकार ने खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदल दिया है। अब इसे मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के नाम से जाना जाएगा।
- इससे पहले यह अवॉर्ड पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम हुआ करता था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।
- उन्होंने कहा कि मुझे पूरे भारत के नागरिकों से खेल रत्न पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद के नाम पर रखने के लिए कई अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं।
- उन्होंने आगे लिखा कि भारत के नागरिकों की भावना का सम्मान करते हुए, खेल रत्न पुरस्कार को मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार कहा जाएगा।
- बता दें कि काफी समय से इस बात की चर्चा थी कि ध्यानचंद को भारत रत्न के खिताब से भी नवाजा जाए।




























































