
रोजगार मांग रहे विद्यार्थियों पर लाठी-डंडे चलवाने में नंबर 1 है योगी सरकार- सपा नेता ने CM को घेरा
- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं, राजनीतिक पार्टियों ने यूपी की सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है।
- सपा नेता आईपी सिंह ने योगी सरकार पर तीखा व्यंग किया है। आई सिंह ने एक ट्वीट कर सीएम योगी पर कटाक्ष किया है।
- उन्होंने लिखा- रोजगार मांग रहे विद्यार्थियों पर लाठी-डंडे चलवाने में नंबर 1 है योगी सरकार, गंगा में लाश बहाने में नंबर 1 है यूपी, शिक्षकों की बलि देने में नंबर 1 है यूपी’।
- अपने अगले पोस्ट में सपा नेता ने कहा- ‘सावधान- हमारे कार्यकर्ता भाई-बहन संकल्प के साथ 6 महीने टीवी पर समाचार देखना और पिट्ठू अखबार पढ़ना बंद करें।
- उन्होंने दावा किया कि बीजेपी अरबों रुपए का विज्ञापन देकर झूठ फैला रही है उसका जबाब है सिर्फ बहिष्कार।




























































