गंगा में बहती लाशों पर बोले योगी के मंत्री- ये परंपरागत है, यूपी सरकार ने सर्वश्रेष्ठ काम किया

  • उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं, इस बीच प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा बयान दिया है। 
  • कोरोना त्रासदी पर बोलते हुए मौर्य ने कहा- जितना अच्छा हो सकता है वो योगी सरकार ने किया है, जो कमी रही वो स्वीकर करते हैं लेकिन सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। 
  • गंगा में बहती लाशों पर उन्होंने कहा कि- गंगा के किनारे जिन लाशों को दफनाने की बात कही जा रही है वह आज से नहीं हो रहा, वह परंपरागत है। 
  • उन्होंने कहा कि जब से गंगा का प्रवाह कम हुआ है वहां ऐसा होता है, कड़वाधाम, फापामुक्त में ऐसा होता है, जब बाढ़ आती है तो शव बहकर जाते हैं। 
  • किसानों के मुद्दे पर केशव मौर्य ने कहा कि राकेश टिकैत लखनऊ आएंगे, मुझे लगता है वो विपक्षी दलों की साजिश का शिकार हैं। 
यह भी पढ़े: नीतीश ने बिहार में जातीय जनगणना कराने का दिया खुला संकेत, पीएम को पत्र लिख मांगा मिलने का समय