Get Premium
नीतीश ने बिहार में जातीय जनगणना कराने का दिया खुला संकेत, पीएम को पत्र लिख मांगा मिलने का समय
- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर जातीय गणना कराने पर जोर दिया है, इस बीच नीतीश ने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा।
- पत्रकारों से चर्चा करते हुए नीतीश ने कहा- जातीय जनगणना कराए जाने की मांग को लेकर बिहार का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री से मिलेगा।
- उन्होंने बताया कि समय मिलने का इंतजार है। उसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात होगी।
- नीतीश ने यह भी बताया कि जेडीयू के सभी सांसद जातीय जनगणना कराने की मांग को लेकर गृहमंत्री अमित शाह से भी मुलाकात कर चुके हैं।
- वहीं, जातीय जनगणना की मांग को लेकर आरजेडी 7 अगस्त को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों पर धरना और प्रदर्शन करने की घोषणा कर चुकी है।
यह भी पढ़े:सरकार देश को पर्याप्त मात्रा में टीका उपलब्ध कराने में पूरी तरह रही नाकाम- नोबेल विजेता ने लगाया आरोप