सरकार देश को पर्याप्त मात्रा में टीका उपलब्ध कराने में पूरी तरह रही नाकाम- नोबेल विजेता ने लगाया आरोप

  • कोरोना की दूसरी लहर के दौरान मचे हाहाकार को लेकर नोबेल पुरस्कार विजेता अभिजीत बनर्जी ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला।
  • ममता बनर्जी द्वारा बुलाई गई ग्लोबल एडवाइजरी बैठक के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देश को पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन उपलब्ध कराने में नाकाम रही। 
  • जानकारी के मुताबिक, ममता बनर्जी ने कोविड-19 की तीसरी लहर पर चर्चा के लिए बैठक आयोजित की थी, जिसमें बनर्जी भी शामिल हुए।
  • मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी केंद्र सरकार को घेरा, उन्होंने आरोप लगाया कि गुजरात, उत्तर प्रदेश और कर्नाटक को पर्याप्त मात्रा में टीके दिए जा रहे हैं। 
  • उन्होंने कहा- मैं लोगों से भेदभाव नहीं करती, लेकिन बंगाल को जनसंख्या के हिसाब से काफी कम टीके मिले, प्रधानमंत्री से अपील है कि राज्यों के साथ भेदभाव न करें। 
यह भी पढ़े:असम-मिजोरम सीमा संघर्ष: दोनों राज्य बातचीत से मुद्दा हल करने को तैयार