Get Premium
असम-मिजोरम सीमा संघर्ष: दोनों राज्य बातचीत से मुद्दा हल करने को तैयार
- 49 साल पुराने सीमा विवाद को लेकर मिजोरम और असम के बीच तनाव की स्थिति है, इसी बीच दोनों राज्यों में विवाद सुलझने के आसार नजर आ रहे हैं।
- दोनों राज्य सरकारों ने गुरुवार को साझा बयान जारी करते हुए कहा- दोनों मुख्यमंत्री राज्यों की सीमा पर पैदा हुए तनाव को बातचीत के जरिए सुलझाएंगे।
- साझा बयान के मुताबिक दोनों राज्य सीमावर्ती इलाकों में शांति स्थापित करने को लेकर राजी हुए हैं और वे सीआरपीएफ तैनात करने के फैसले का स्वागत करते हैं।
- असम की ओर से जहां वरिष्ठ मंत्री अतुल बोरा शामिल हुए, वहीं मिजोरम के गृह मंत्री लालचमलियाना बैठक का हिस्सा बने।
- बता दें कि 26 जुलाई को असम-मिजोरम सीमा पर गोलीबारी के बाद दोनों राज्यों के बीच तनाव काफी बढ़ गया था।
यह भी पढ़े: पेगासस जासूसी कांड को सुप्रीम कोर्ट ने बताया गंभीर, CJI ने पूछा- FIR दर्ज क्यों नहीं करवाई?