
पेगासस जासूसी कांड को सुप्रीम कोर्ट ने बताया गंभीर, CJI ने पूछा- FIR दर्ज क्यों नहीं करवाई?
- पेगासस जासूसी कांड पर गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई हुई, कोर्ट ने इस मामले को गंभीर बताते हुए याचिकाकर्ताओं को याचिकाओं की प्रति केंद्र सरकार को सौंपने को कहा है।
- चीफ जस्टिस ने सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता से सवाल किया कि इस मामले में आईटी एक्ट के तहत शिकायत दर्ज क्यों नहीं करवाई गई है
- सुप्रीम कोर्ट ने सवाल किया कि अगर आपको लगता है कि आपका फोन हैक हुआ है, तो फिर FIR दर्ज क्यों नहीं करवाई?
- याचिकाकर्ता की ओर से कपिल सिब्बल ने मांग कि सरकार को जवाब देना चाहिए कि क्या उन्होंने ये सॉफ्टवेयर खरीदा और कहां पर इस्तेमाल किया।
- सिब्बल ने यह भी कहा कि पेगासस एक खतरनाक तकनीक है जो हमारी जानकारी के बिना हमारे जीवन में प्रवेश करती है।




























































