अनुच्छेद- 370 की दूसरी बरसी पर भाजपा ने मनाया जश्न तो पीडीपी मना रही अपमान की बरसी

  • जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35ए हटने की दूसरी बरसी पर भाजपा पूरे प्रदेश में जश्न मना रही है।
  • जम्मू में भाजपा मुख्यालय में उत्साह देखने को मिल रहा है। कश्मीर घाटी में भी भाजपा नेता जश्न मना रहे हैं।
  • भाजपा की तरफ से हर मंडल मुख्यालय पर तिरंगा झंडा फहराया गया। भाजपा इस दिन को एकात्मता दिवस के रूप में मना रही है। 
  • इस बीच पीडीपी काला दिवस मना रही है। बयान जारी कर कहा गया कि यह हमारे अपमान की बरसी है। 
  • पीडीपी ने कहा- इसी दिन जम्मू-कश्मीर के लोगों से केंद्र द्वारा किए गए गंभीर वादों को तोड़ा गया। और संवैधानिक लोकतंत्र को नष्ट कर दिया गया था।
यह भी पढ़े: बाढ़ में फंसे लोगों की मदद के लिए गए MP के गृहमंत्री खुद ही फंस गए! करना पड़ा एयरलिफ्ट