बाढ़ में फंसे लोगों की मदद के लिए गए MP के गृहमंत्री खुद ही फंस गए! करना पड़ा एयरलिफ्ट 

  • मध्य प्रदेश सरकार में बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों की मदद के लिए गए गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा खुद फंस गए। 
  • मिश्रा को बाढ़ प्रभावित दतिया जिले के सर्वेक्षण के दौरान  पता लगा कि नौ लोग एक छत पर फंसे हुए हैं, मिश्रा इसी क्षेत्र से विधायक हैं। 
  • जिसके बाद मिश्रा और एसडीआरफ की टीम लोगों तक पहुंच गए, इससे पहले कि मंत्री कुछ कर पाते उनके नाव का मोटर खराब हो गया। 
  • थोड़ी देर में स्थानीय प्रशासन से संपर्क के बाद भारतीय वायु सेना के एक हेलीकॉप्टर को उन्हें और नौ अन्य को बचाने के लिए भेजा गया। 
  •  सभी फंसे हुए लोगों को बचाने के बाद भारतीय वायुसेना के जवानों ने एक रस्सी को नीचे फेंका जिससे गृहमंत्री को ऊपर खींच लिया गया। 
यह भी पढ़े:UP: आईपीएस के बाद अब आईएएस का अश्लील वीडियो वायरल, साइबर सेल ने शुरू की जांच