
उपराज्यपाल बैजल पर भड़के CM केजरीवाल, बोले- संवैधानिक पीठ के साथ लोकतंत्र की इज्जत करें सर
- दिल्ली में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल एक बार फिर आमने सामने नजर आए।
- उपराज्यपाल की एक बैठक को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल खूब भड़के और ट्वीट कर बैजल पर हमला बोला।
- उन्होंने लिखा- चुनी हुई सरकार की पीठ पीछे ऐसी समानांतर बैठक करना संविधान और सुप्रीम कोर्ट की संवैधानिक पीठ के फैसले के खिलाफ है।
- उन्होंने लिखा- हम एक लोकतंत्र हैं जनता ने मंत्रिपरिषद को चुना है, अगर कोई सवाल है तो आप अपने मंत्रियों से पूछिए अफसरों के साथ सीधी बैठक करने से बचें। लोकतंत्र की इज्जत कीजिए सर।
- दरअसल उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कोरोना के हालात और तैयारियों पर मुख्य सचिव समेत कई आला अधिकारियों के साथ बैठक की थी।




























































