
UP: आईपीएस के बाद अब आईएएस का अश्लील वीडियो वायरल, साइबर सेल ने शुरू की जांच
- उत्तर प्रदेश में एक आईपीएस का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद अब एक आईएएस अधिकारी का अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है।
- वीडियो में एक महिला से चैट के दौरान बनाया गया उनका अश्लील वीडियो सामने आया है, वे शिक्षा विभाग में विशेष सचिव स्तर पर अफसर हैं।
- आईएएस अधिकारी का वायरल वीडियो इसी साल मार्च से पहले का बताया जा रहा है, अधिकारी को हनी ट्रैप में फंसाकर वीडियो बनाया गया है।
- पहले महिला ने अधिकारी को जाल में फंसा कर उसका वीडियो बनाया और इसके बाद वह अधिकारी को ब्लैकमेल करने लगी।
- वीडियो विराल होने के बाद अफसर ने शिकायत लखनऊ पुलिस के साइबर सेल में की, साइबर सेल की टीम मामले की जांच कर रही है।




























































