
रेप केस: हथिनी के मरने पर अफसोस जता रही स्मृति से पत्रकार ने कहा- दलित बेटी के घर हो आइए
- दिल्ली के नांगल में 9 साल की दलित बच्ची के साथ श्मशान घाट के पुजारी द्वारा रेप के बाद हत्या का मामला देशव्यापी हो गया है, कई नेता पीड़ित परिवार से मिल रहे हैं।
- भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कल पीड़ित परिवार से मुलाकात की वहीं आज राहुल गाँधी और अरविंद केजरीवाल भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे थे।
- सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप मंडल ने इसपर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और भाजपा को ट्वीट कर घेरा है।
- उन्होंने लिखा- 9 साल की लड़की मार दी गई है दिल्ली में। परिवार को बताए बग़ैर लाश को फूंक दिया गया। आपके ऑफिस से दूर नहीं है।
- उन्होंने आगे लिखा- हथिनी के मरने पर अफ़सोस करना पूरा हो गया है तो दिल्ली छावनी हो आइए। आपके पास तो महिला और बाल विकास का मंत्रालय भी है। कुछ तो काम कर लो।




























































