दरिंदगी का शिकार हुई मासूम को जिंदा जला दिया गया, मोदी मंत्रिमंडल की महिला शक्ति चुप क्यों?- कांग्रेस 

  • दिल्ली कैंट के पुराना नांगल राया स्थित श्मशान घाट में 9 वर्षीय बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसे जिंदा जला दिया गया। 
  • खबर सामने आने के बाद पूरा देश आक्रोशित है, लेकिन भाजपा की महिला सांसदों की कोई प्रतिक्रिया इस मामले में सामने नहीं आई है। 
  • यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी ने मोदी सरकार की महिला मंत्रियों की तस्वीरें ट्वीटर पर साझा करते उन्होंने जोरदार हमला बोला है। 
  • उन्होंने लिखा- दिल्ली में 09 साल की नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार हुआ, उसकी हत्या कर दी गई और फिर जबरन उसके शव का दाह संस्कार कर दिया गया। 
  • उन्होंने आगे सवाल करते हुए लिखा- इस घटना पर मोदी मंत्रिमंडल की महिला शक्ति ने कुछ भी बोला क्या ?
यह भी पढ़े: संसद गेट पर हरसिमरत कौर से भिड़े कांग्रेस सांसद, बोले- किसानों के नाम पर ड्रामा कर रहीं हैं