
संसद गेट पर हरसिमरत कौर से भिड़े कांग्रेस सांसद, बोले- किसानों के नाम पर ड्रामा कर रहीं हैं
- नए कृषि कानूनों के मुद्दे पर शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल और कांग्रेस सांसद रवनीत सिंह बिट्टू के बीच संसद परिसर में तीखी नोकझोंक हुई।
- हरसिमरत कौर बादल संसद परिसर में कृषि कानूनों का विरोध करते हुए तख्ती लेकर खड़ी थीं। उसी दौरान वहां से गुजर रहे बिट्टू उनके पास पहुंच गए।
- बिट्टू ने कहा कि आपका प्रदर्शन नकली है। जब बिल पास हुआ उस समय आपने कुछ नहीं कहा लेकिन जब किसान प्रदर्शन जोर हुआ तो आपने इस्तीफा दे दिया।
- रवनीत सिंह बिट्टू के आरोप पर हरसिमरत कौर ने कहा कि मैं मंत्री नहीं थी पद से इस्तीफा दे दिया था। इस पर रवनीत बिट्टू ने कहा कि आप झूठ बोल रही हैं।
- हरसिमरत ने कहा- इनसे पुछिए राहुल गांधी और सोनिया गांधी कहां थे। राहुल और सोनिया के वॉकआउट की वजह से बिल पास हुए था।




























































