एंटीलिया केसः गवाहों को लगातार धमकाया जा रहा है, वे बयान देने से डर रहे- NIA ने बताया 

  • मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर मिले विस्फोटक और मनसुख हिरेन की हत्या के मामले में एनआईए ने चार्जशीट फाइल करने के लिए और वक्त मांगा है। 
  • एनआईए ने विशेष अदालत को बताया कि गवाहों को लगातार धमकाया जा रहा है और इसलिए वे बयान देने से डर रहे हैं।
  • एनआईए ने कोर्ट को यह भी बताया कि मनसुख हिरेन की हत्या के लिए 45 लाख रुपए की सुपारी दी गई थी।
  • सचिन वझे और चार अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट फाइल करने के लिए एनआईए ने एक महीने के अतिरिक्त समय की मांग की है।
  • बता दें कि इस मामले में चार्जशीट फाइल करने के लिए विशेष कोर्ट ने पहले ही दो महीने का वक्त दिया है।
यह भी पढ़े: पुजारी द्वारा बच्ची के साथ रेप का मामला गर्माया, प्रियंका ने गृह मंत्री को घेरा, परिजनों से मिलेंगे केजरीवाल