पुजारी द्वारा बच्ची के साथ रेप का मामला गर्माया, प्रियंका ने गृह मंत्री को घेरा, परिजनों से मिलेंगे केजरीवाल

  • दिल्ली के नांगल में 9 साल की दलित बच्ची के साथ श्मशान घाट के पुजारी द्वारा रेप के बाद हत्या का मामला देशव्यापी हो गया है, राहुल गांधी हमलावर हैं.
  • राहुल गांधी ने ट्वीट में लिखा - दलित की बेटी भी देश की बेटी है, वहीं प्रियंका गांधी ने लिखा- सोचिए क्या बीत रही होगी उस परिवार पर.
  • प्रियंका ने आगे लिखा- दिल्ली में कानून व्यवस्था के जिम्मेदार गृह मंत्री यूपी में सर्टिफिकेट बांटने गए थे लेकिन खुद की जिम्मेदारी नहीं संभाल पा रहे हैं.
  • दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने घटना को लेकर दुख जताया और बुधवार को पीड़ित परिजनों से मिलने जाने की बात कही.
  • इसके पहले भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर रावण ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी, इस मामले पर दलित कांग्रेस अध्यक्ष नितीन राऊत हमलावर हैं.
     यह भी पढ़ें - बदमाशों के सहारे भाजपा! जिस हिस्ट्रीशीटर पर हत्या समेत 16 मुकदमे दर्ज उसे बनाया प्रदेश मंत्री