भाजपा के खिलाफ जा सकते हैं मोदी के हुनमान! लालू बोले- चिराग-तेजस्वी साथ आएं, स्वागत है

  • लालू यादव के बयानों के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि खुद को मोदी का हुनमान बताने वाले चिराग पासवान भाजपा के खिलाफ जा सकते हैं। 
  • दरअसल लालू ने मंगलवार को कहा कि चिराग और तेजस्वी एक साथ आएं, उनका स्वागत है, चिराग ने भी कहा था कि मैं उनकी भावनाओं का सम्मान करता हूं। 
  • मीडिया के द्वारा चिराग को लेकर सवाल पूछे जाने पर लालू ने कहा कि चिराग अभी भी लोजपा के नेता बने हुए हैं, मैं उन्हें हमारे साथ देखना चाहता हूं।
  • उन्होंने कहा कि विवादों के बावजूद युवा सांसद नेता के तौर पर उभर कर आए। इसके अलावा गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि हां वो ये चाहते हैं।
  • चिराग ने भी प्रतिक्रिया देते हुए मीडिया से कहा कि मेरा पूरा ध्यान राज्यव्यापी आशीर्वाद यात्रा है। हालांकि उन्होंने राजद के साथ गठबंधन पर कोई जवाब नहीं दिया।
यह भी पढ़े: सीमा विवाद से मिजोरम में दवाओं की कमी, असम की नाकेबंदी खुलवाने के लिए PM को लिखा पत्र