Get Premium
सीमा विवाद से मिजोरम में दवाओं की कमी, असम की नाकेबंदी खुलवाने के लिए PM को लिखा पत्र
- मिजोरम के स्वास्थ्य मंत्री ललथंगलियाना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह और स्वास्थ्य मंत्रियों से असम के साथ चल रही तनातनी के बीच हस्तक्षेप करने का आग्रह किया है।
- दरअसल राज्य आर्थिक नाकेबंदी के कारण जीवन रक्षक और कोविड-19 संबंधित दवाओं सहित अन्य जरूरी दवाओं के गंभीर संकट का सामना कर रहा है।
- राष्ट्रीय राजमार्ग-306 पर नाकेबंदी के कारण मिजोरम की स्वास्थ्य सेवा चरमरा गई है, जिसे लेकर जिसे लेकर उन्होंने पीएम और मंत्रियों से संज्ञान लेने की अपील की है।
- ललथंगलियाना ने बताया कि ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन संयंत्र सामग्री और कोविड-19 परीक्षण किट भी अवरुद्ध कर दिए गए हैं।
- मंत्री ने कहा कि इस देश के इतिहास में पहले कभी किसी ने अपने साथी नागरिकों के साथ इस तरह के कठोर और अमानवीय कृत्य का सहारा नहीं लिया है।
यह भी पढ़े: ट्रेंड हुआ #Panauti, लोग बोले- मोदी जी आप TV मत देखा करो, पहले ISRO में फेल अब हॉकी में फेल