
सरकार की ओर से किसानों को MSP देने में किया जा रहा फर्जीवाड़ा, टिकैत बोले- करेंगे खुलासा
- कृषि कानूनों को लेकर किसान संगठनों और केंद्र सरकार के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। दोनों पक्ष अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं।
- किसानों का कहना है कि सरकार को MSP पर कानून बनाना होगा, वहीं सरकार का कहना है कि वह लिखित तौर पर एमएसपी लागू करने के लिए तैयार है।
- इस बीच किसान नेता राकेश टिकैत ने आरोप लगाया है कि सरकार की तरफ से किसानों को एमएसपी देने में काफी समय से फर्जीवाड़ा किया जा रहा है।
- टिकैत ने आरोप लगाया कि जहां पर दूसरी इमारतें हैं उन जगहों को खेत दिखाकर सरकार को एमएसपी पर फसल बेची गईं और सरकारी खरीद के नाम पर घोटाला किया गया।
- भाकियू नेता ने इस मामले में बड़ा खुलासा करने का दावा करते हुए कहा, “हम इसका दस्तावेज आपको देंगे।"




























































