आतंकी पन्नू ने दी हरियाणा सीएम मनोहर लाल को धमकी, बोला- घर पर ही रहें, यही अच्छा होगा

  • खालिस्तान समर्थक आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने अब हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को धमकी दी है। 
  • धमकी में कहा कि 15 अगस्त को सीएम झंडा न फहराएं और अपने घर पर ही रहें, यही उनके लिए अच्छा होगा।
  • गुरपतवंत सिंह पन्नू के नाम से रिकॉर्ड की गई रेंडम फोन कॉल के जरिए धमकी दी जा रही है। सीएम के पास सीधे कॉल नहीं आई है। 
  • इससे पहले पन्नू ने हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भी 15 अगस्त के दिन झंडा न फहराने की धमकी दी थी।
  • पन्नू पिछले साल भी हरियाणा को लेकर जहर उगल चुका है। इसको लेकर गुरुग्राम में पन्नू के खिलाफ मामला दर्ज किया जा चुका है। 
यह भी पढ़े: सीमा विवाद से मिजोरम में दवाओं की कमी, असम की नाकेबंदी खुलवाने के लिए PM को लिखा पत्र