Get Premium
ट्रेंड हुआ #Panauti, लोग बोले- मोदी जी आप TV मत देखा करो, पहले ISRO में फेल अब हॉकी में फेल
- ओलंपिक गेम्स में भारत और बेल्जियम की पुरुष टीम के बीच सेमीफाइनल मुकाबला में भारत को हार का मुंह देखना पड़ा। जिसके बाद ट्विटर पर #Panauti ट्रेंड करने लगा।
- दरअसल मैच के दौरान ही पीएम मोदी ने ट्वीट कर दिया कि मैं भारत बनाम बेल्जियम के बीच चल रहे सेमीफाइनल हॉकी मैच देख रहा हूं. टीम को मेरी शुभकामनाएं।
- इस पर एक ट्विटर यूजर प्रवीण कुमार ने ट्वीट कर लिखा कि “आप इसके पहले चंद्रयान भी देख रहे थे और यह लिखकर हैशटैग लगाया पनौती।"
- अंजनी पॉल ने लिखा- इसके पहले मंगलयान लाइव देखा… रिजल्ट फेल. अब भारत और बेल्जियम के बीच सेमीफाइनल लाइव देख रहे… रिजल्ट फेल।
- शौर्य नामक एक यूजर ने लिखा- सर, आप मैच मत देखा किजिए आपके देखने के पहले भारत का स्कोर 2 और बेल्जियम का 1 था। आपने मैच देखना शुरु किया और फिर ये 2-2 हो गया।
यह भी पढ़े: उत्तराखंड के सीएम ने किया 'शिवराज टेक्निक' का इस्तेमाल, खुद को बताया हर बच्चे का मामा