
दिल्ली: पुजारी द्वारा नाबालिग दलित बच्ची के साथ रेप मामले में उठी न्याय की मांग, धरने पर बैठे लोग
- दिल्ली के ओल्ड नांगल गांव में श्मशान घाट के भीतर पुजारी एवं उसके दो साथियों द्वारा 9 साल की बच्ची के साथ रेप एवं हत्या का मामला गंभीर होता जा रहा है.
- भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर रावण द्वारा पीड़ित परिवार से मिलने के बाद अब वहां कांग्रेस के भी कई दलित नेता पहुंच चुके हैं, जिनमें उदित राज भी शामिल हैं.
- बाल्मिकी समाज की इस बच्ची के न्याय के लिए दलित कांग्रेस अध्यक्ष नितीन राऊत ने भी आवाज उठाई और आरोपी पुजारी को कड़ी सजा देने की बात कही.
- तत्काल लाश जलाने की बात पर परिजन बोले- पुजारी ने पोस्टमार्टम का डर दिखाया, कहा- वहां ले जाओगी तो शव का चीरफाड़ करके अंग निकाल लेंगे.
- पुलिस ने जानकारी लगते ही पुजारी को गिरफ्तार कर लिया है, देश के विभिन्न हिस्सों में इस मामले को लेकर चर्चा जारी है, सोशल मीडिया पर न्याय की बात कही जा रही है.
यह भी पढ़ें - यूपी : सांसद अतुल राय पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की भगोड़ा घोषित, गैर जमानती वारंट जारी




























































