Get Premium
यूपी : सांसद अतुल राय पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की भगोड़ा घोषित, गैर जमानती वारंट जारी
- यूपी में बसपा सांसद अतुल राय पर रेप का आरोप लगाने वाली लड़की को भगोड़ा घोषित किया गया है, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी हो रही है.
- घोसी से सांसद अतुल के भाई पवन ने लड़की के खिलाफ जालसाजी और हनी ट्रैप के आरोप में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करवाया.
- पवन सिंह का आरोप है कि लड़की और उसका पुरुष मित्र सत्यम प्रकाश राय गैंग बनाकर राजनीतिक लोगों को हनीट्रैप एवं जालसाजी में फंसाते थे.
- 2019 में जब लड़की ने रेप का मामला दर्ज करवाया था उस वक्त अतुल राय फरार हो गए, फरारी के बावजूद वह बसपा के टिकट पर चुनाव जीतने में सफल रहे.
- सीजीएम स्पेशल कोर्ट ने दोनो ही आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है, पुलिस की कई टीम गिरफ्तारी के लिए लगाई गई है.
यह भी पढ़ें - 2018 में जिस सड़क को पीएम ने किया था देश को समर्पित नहीं झेल पाई बारिश, बह गई सड़क