UP: नौकरी से निकाले गए सफाईकर्मियों ने लगाया जातिवाद का आरोप, बोले- ब्राह्मणों को दोबारा रखा गया 

  • नोएडा में कई सफाईकर्मी इन दिनों नौकरी से निकाले जाने का विरोध कर रहे हैं, कई कर्मी पिछले 20-25 सालों से नौकरी कर रहे थे। 
  • प्रदर्शन कर रहे सफाईकर्मियों ने आरोप लगाया कि वाल्मीकि समाज के होने के कारण उनकी बहाली नहीं हो रही है। 
  • कर्मियों ने बताया कि इससे पहले भी कुछ कर्मियों को निकाला गया था लेकिन वह उच्च जाति के थे इसलिए उन्हें दोबारा रख लिया गया था। 
  • नौकरी से निकाले जाने वालों में से कुछ को कोरोना काल के दौरान स्वच्छता कार्यकर्ता के रूप में पुरुस्कृत भी किया गया था। 
  • अपनी चिंताओं को जाहिर करते हुए एक कर्मी ने कहा कि वह इस मुद्दे को हल करने के लिए सीएम योगी  और पीएम नरेंद्र मोदी तक जाएंगे।
यह भी पढ़े: भाजपा द्वारा शिवसेना भवन ध्वस्त करने की बात पर बोले सीएम उद्धव- इतनी तेज थप्पड़ मारेंगे कि...