भाजपा द्वारा शिवसेना भवन ध्वस्त करने की बात पर बोले सीएम उद्धव- इतनी तेज थप्पड़ मारेंगे कि...

  • महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि धमकाने वाली भाषा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 
  • दरअसल भाजपा विधायक प्रसाद लाड ने कहा था कि अगर जरूरी हुआ तो मध्य मुंबई में शिवसेना भवन को ध्वस्त कर दिया जाएगा। 
  • ठाकरे ने कहा- किसी को भी हमें थप्पड़ मारने की भाषा नहीं बोलनी चाहिए क्योंकि हम इतना जोर का थप्पड़ पलट कर मारेंगे कि दूसरा व्यक्ति अपने पैरों पर खड़ा नहीं हो पाएगा। 
  • उन्होंने चॉल पुनर्विकास परियोजना के लाभार्थियों से परियोजना पूरी होने के बाद लालच में नहीं पड़ने को कहा। इस दौरान ही उन्होंने भाजपा पर टिपण्णी की। 
  • हालांकि, बाद में उन्होंने टिप्पणी को वापस ले लिया और खेद व्यक्त करते हुए कहा कि मीडिया ने उनकी बात का गलत मतलब निकाला। 
यह भी पढ़े: किसान आंदोलन दबाने के लिए देशभक्ति का सहारा! भाजपा निकालेगी 14 दिन की तिरंगा यात्रा