उत्तराखंड : जागेश्वर धाम में गाली-गलौच और मारपीट करने वाले भाजपा सांसद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

  • उत्तराखंड के अल्मोड़ा के जागेश्वर धाम में मंदिर समिति के प्रबंधक एवं पुजारियों से गाली-गलौच और मारपीट करने के मामले में भाजपा सांसद पर केस दर्ज हुआ है.
  • भाजपा सांसद धर्मेंद्र कश्यप 31 जुलाई को शाम अपने कुछ साथियों के साथ मंदिर में दर्शन करने गए थे, मंदिर के पुजारी पं. गिरीश भट्ट ने पूजा करवाई.
  • मंदिर प्रशासन ने बताया कि 6:30 बजे मंदिर का गेट बंद हो जाता है लेकिन इसके बावजूद सांसद एवं उनके लोग मंदिर परिसर में घूम रहे थे.
  • मंदिर के प्रबंधक ने उन्हें बाहर जाने को कहा तो सांसद ने बहस शुरु कर दी, इसके बाद मामला हाथापाई तक पहुंच गया.
  • मंदिर प्रशासन ने मामला दर्ज करवाया, कोटुली के राजस्व उप निरीक्षक गोपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
     यह भी पढ़ें - यूपी : हिन्दू युवा वाहिनी की महिला नेता एवं बेटे पर बलात्कार का केस दर्ज