यूपी : हिन्दू युवा वाहिनी की महिला नेता एवं बेटे पर बलात्कार का केस दर्ज 

  • उत्तर प्रदेश के मेरठ से रेप की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है जिसमें हिन्दू युवा वाहिनी की महिला नेता और उसके बेटे को आरोपी बनाया गया है.
  • बरेली की महिला ने शिकायत में कहा- पल्लवपुरम में मीनाक्षी चौहान के घर पर उसे नशीला पेय पदार्थ पिलाकर उसके साथ रेप किया गया.
  • पीड़िता ने मीनाक्षी उनके बेटे अनिकेत एवं रिश्तेदार अजय चौहान पर पिटाई एवं जान से मारने की धमकी का भी आरोप लगाया है.
  • पुलिस को दिए बयान में उसने बताया कि जब मैने शिकायत की बात कही तो उन्होंने वीडियो लीक करने की धमकी दी, हिन्दू युवा वाहिनी ने भी दबाव बनाया.
  • पीड़िता ने जब संगठन पदाधिकारियों को बताई तो उन्होंने कहा 'कोई बात नहीं, 100 गायों का दान हो गया', बता दें कि इस संगठन के अध्यक्ष सीएम योगी आदित्यनाथ हैं.

    यह भी पढ़ें - भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो का राजनीति से सन्यास का ऐलान, कुछ दिन पहले ही छिना था मंत्री पद