लौटने लगा कोरोना! जल्द ही तीसरी लहर बरपा सकती है कहर 

  • देश कोरोना की दूसरी लहर से अभी तक उभरा भी नहीं और तीसरी लहर का खतरा मंडराने लगा, एकबार फिर से नए केसों में तेजी देखी जा रही है.
  • केरल में हर दिन बीस हजार से अधिक नए केस ने केंद्र सरकार की चिंता बढ़ा दी है, डॉक्टर इसे तीसरी लहर के रूप में देख रहे हैं.
  • हैदराबाद एवं कानपुर आईआईटी में विद्यासागर एवं मनिंद्र अग्रवाल के नेतृत्व में किए गए शोध में दावा किया गया कि अगस्त महीने के आखिर में तीसरी लहर आ सकती है.
  • रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान हर दिन एक लाख से अधिक नए केस मिल सकते हैं, ये पहली दोनो लहर से अधिक खतरनाक साबित होगा.
  • मैथमेटिकल मॉडल के मुताबिक विद्यासागर ने बताया कि अक्टूबर में तीसरी लहर का पीक हो सकता है, उनकी इस रिपोर्ट के बाद डॉक्टरों ने घूमने जाने वालों को चेताया है.

    यह भी पढ़ें - यूपी : हिन्दू युवा वाहिनी की महिला नेता एवं बेटे पर बलात्कार का केस दर्ज