
किसान आंदोलन दबाने के लिए देशभक्ति का सहारा! भाजपा निकालेगी 14 दिन की तिरंगा यात्रा
- केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए नए कृषि कानून के विरोध में किसानों का आंदोलन दिल्ली के विभिन्न बॉर्डरों पर जारी है, जिसे लेकर भाजपा बैकफुट पर है.
- भाजपा ने किसान आंदोलन को कमजोर करने के लिए शहीदों की याद में तिरंगा यात्रा निकालने का ऐलान किया है, जो हरियाणा में 14 दिन चलेगी.
- इस यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओपी धनखड़ एवं कृषि मंत्री जेपी दलाल भी शामिल हुए, उन्होंने इस तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक बताया है.
- कई स्थानों पर तिरंगे के अपमान की भी खबर सामने आई है, कहीं तिरंगे को हरी झंडी के रूप में इस्तेमाल किया गया तो कहीं रैली खत्म होने पर जमीन पर रख दिया गया.
- भाकियू युवा प्रदेश अध्यक्ष रवि आजाद ने कहा- भाजपा एक साजिश के तहत ये यात्रा निकाल रही है, हमने किसानों को साफ कहा है कि इसका विरोध नहीं करना है.
यह भी पढ़ें - यूपी : हिन्दू युवा वाहिनी की महिला नेता एवं बेटे पर बलात्कार का केस दर्ज




























































