
अखिलेश यादव का बसपा-कांग्रेस से सवाल, कहा- लड़ाई हमसे है या फिर भाजपा से?
- यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां शुरु हो गई हैं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव इस वक्त भाजपा केे साथ कांग्रेस और बसपा पर ही हमलावर हैं.
- उन्होंने रविवार को बसपा एवं कांग्रेस से कहा- इन पार्टियों को स्पष्ट कर देना चाहिए कि उनकी लड़ाई भाजपा से है या फिर सपा से.
- अखिलेश ने एकबार फिर साफ किया कि वह बड़ी पार्टियों के साथ नहीं बल्कि राज्य के भीतर छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन करेंगे.
- बसपा के ब्राह्मण सम्मेलन के सवाल पर उन्होंने कहा- सपा भी पिछड़ी जातियों का सम्मेलन कर रही है, हमारी नजर हर तरफ है.
- उन्होंने कहा- 15 अगस्त से भाजपा सरकार की सच्चाई जनता को बताने के लिए विभिन्न यात्राओं एवं कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा.
यह भी पढ़ें - यूपी : हिन्दू युवा वाहिनी की महिला नेता एवं बेटे पर बलात्कार का केस दर्ज




























































