Get Premium
यूपी में ब्राह्मण वोट के लिए पार्टियों में जंग, स्वामी प्रसाद बोले- भाजपा में ही रहेंगे ब्राह्मण
- यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी अभी से बढ़ी हुई है, सपा एवं बसपा ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले में करने के लिए सम्मेलन करवा रही हैं.
- योगी सरकार में श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा- बसपा का प्रबुद्ध ब्राह्मण सम्मेलन व्यर्थ होगा, क्योंकि ब्राह्मण वर्ग भाजपा के साथ है.
- मौर्य ने कहा- दलित वोटर मायावती का साथ छोड़ चुका है, ऐसे में बसपा को अपने दलित वोटरों पर भरोसा नहीं है.
- उन्होंने कहा- ब्राह्मण सबसे पढ़ा लिखा और समझदार मतदाता है, वह बसपा या सपा के बहकावे में नहीं आने वाला है, वह अपने विवेक से फैसला लेगा.
- गौरतलब है कि बसपा अयोध्या में ब्राह्मण सम्मेलन की शुरुआत की, अब वह इस क्रम को आगे बढ़ाते हुए विभिन्न जिलों में कार्यक्रम कर रही है.
यह भी पढ़ें - यूपी : हिन्दू युवा वाहिनी की महिला नेता एवं बेटे पर बलात्कार का केस दर्ज