
जेपी नड्डा की बाबुल सुप्रियो को सलाह, राजनीति छोड़ने के फैसले पर विचार करें
- भाजपा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के राजनीति से सन्यास के ऐलान ने सबको हैरान कर दिया है, तरह-तरह की चर्चाएं शुरु हो गई.
- बाबुल सुप्रियो ने राजनीति से सन्यास के बाद दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर उनसे मुलाकात की.
- जेपी नड्डा ने उन्हें अपने फैसले पर दोबारा विचार करने को कहा है, कहा- इसके लिए आप एक दिन का वक्त ले लीजिए.
- सोमवार को सदन की कार्यवाही खत्म होने के बाद दोनो नेताओं की दोबारा मुलाकात होगी, हालांकि सुप्रियो के फैसले में बदलाव नजर नहीं आता.
- बता दें कि पश्चिम बंगाल में भाजपा की हार के बाद वहां हर दिन बड़ी संख्या में पार्टी नेता टीएमसी में शामिल हो रहे हैं, कई विधायक भी जल्द फैसला ले सकते हैं.
यह भी पढ़ें - यूपी : हिन्दू युवा वाहिनी की महिला नेता एवं बेटे पर बलात्कार का केस दर्ज




























































