
लखनऊ में बोले शाह, किसी के बहकावे में मत आइए, योगी जी ने यूपी को विकसित प्रदेश बनाया
- अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियां अभी से शुरु हो गई है, अमित शाह ने रविवार को लखनऊ और मिर्जापुर पहुंचे.
- उन्होंने कहा- यूपी में योगी सरकार आने के बाद जो परिवर्तन हुआ वह किसी से छिपा नहीं है, यहां कि पुलिस भी अब नए सिरे से काम करती नजर आ रही है.
- शाह ने कहा- जनहित के काम में योगी आदित्यनाथ सबसे आगे हैं, टीकाकरण में यूपी सबसे आगे है, हर घर में शौचालय बन गया है.
- उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी के बहकावे में नहीं आइए, योगी जी ने उत्तर प्रदेश को विकसित प्रदेश बनाया दिया है.
- गृह मंत्री ने आखिर में कहा- सीएम योगी ने यूपी को अपराध मुक्त बनाया है, संकट के बीच जो नेता नजर नहीं आए अब चुनाव के दौरान नजर आएंगे.
यह भी पढ़ें - यूपी : हिन्दू युवा वाहिनी की महिला नेता एवं बेटे पर बलात्कार का केस दर्ज




























































