घटती नौकरी-बढ़ती बेरोजगारी के बीच महंगाई से राहत नहीं,  73 रुपए महंगा हुआ गैस सिलेंडर

  • कोरोना संकट से जूझ रहे देश में बढ़ती महंगाई भी किसी महामारी से कम नहीं है, सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस के दाम 73.5 रुपए बढ़ा दिए.
  • दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल गैस सिलेंडर अब 1500 के बजाय 1623 रुपए का मिलेगा, घरेलू गैस के दाम अभी स्थिर हैं.
  • पिछले महीने तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर के भाव में 25.50 रुपए की बढ़ोत्तरी की थी, इस वक्त गैस सिलेंडर के दाम 834.50 रुपए है.
  • कमर्शियल गैस के दाम बढ़ने से चेन्नई में इसकी कीमत रिकॉर्ड 1761 रुपए पहुंच गई, वहीं कोलकाता में इसका भाव 1629 रुपए हो गया है.
  • बता दें कि पिछले दिनों जारी आंकड़ो के मुताबिक अप्रैल से जून के बीच की तिमाही में तेल कंपनियों ने पिछले साल के मुकाबले 211 फीसदी अधिक मुनाफा कमाया था.
     यह भी पढ़ें - यूपी : हिन्दू युवा वाहिनी की महिला नेता एवं बेटे पर बलात्कार का केस दर्ज