कैसे होगा कल्याण? सरकार ने लोकसभा में बताया देश के 63 जिलों में ब्लड बैंक नहीं

  • देश इस वक्त कोरोना संकट से बुरी तरह से जूझ रहा है, स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर हर तरफ चर्चा हो रही है लेकिन सरकार के एक जबाव ने पोल खोल दी.
  • लोकसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि देश में 3,500 लाइसेंस प्राप्त ब्लड बैंक हैं लेकिन 63 जिलों में एक भी ब्लड बैंक नहीं है.
  • सरकार के प्रस्ताविक कदमों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा- मौजूदा नीति है कि हर जिलों में कम से कम एक लाइसेंस प्राप्त ब्लड बैंक खोले जाएं.
  • स्वास्थ्य मंत्री ने कहा- राज्य सरकार अनेक प्रशासनिक कारणों से समय-समय पर नए जिले बनाती है इसलिए ब्लड बैंक नहीं खोले जा सके.
  • उन्होंने कहा- जहां ब्लड बैंक नहीं है वहां दिक्कत नहीं है, आसपास के दूसरे राज्यों से ब्लड की जरूरतों को पूरा कर लिया जाता है.

    यह भी पढ़ें - भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो का राजनीति से सन्यास का ऐलान, कुछ दिन पहले ही छिना था मंत्री पद