भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो का राजनीति से सन्यास का ऐलान, कुछ दिन पहले ही छिना था मंत्री पद

  • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद पार्टी के भीतर मची रार खत्म नहीं हो रही है, भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो ने राजनीति छोड़ने का ऐलान कर दिया.
  • पूर्व केंद्रीय मंत्री ने फेसबुक पर एक पोस्ट लिखा, कहा- वे राजनीति में समाज सेवा के लिए आए थे अब उन्होंने अपनी राह बदलने का ऐलान किया है.
  • सुप्रियो ने कहा- वह राजनीति से अलग होकर भी समाज सेवा कर सकेंगे, उन्होंने जोर देकर कहा- वह भाजपा का हिस्सा बने हैं और आगे बने रहेंगे.
  • दरअसल पिछले दिनों जब उन्हें मंत्री पद से हटाया गया था तो उस वक्त सुप्रियो ने कहा था कि केंद्रीय नेतृत्व द्वारा इस्तीफा मांगने का तरीका सही नहीं था.
  • बता दें कि विधानसभा चुनाव के दौरान सुप्रियो ने सांसद होने के बाद भी विधानसभा चुनाव लड़ा लेकिन वह जीत नहीं सके, जिससे उनकी किरकिरी हुई थी.
    यह भी पढ़ें - यूपी में करीब चार लाख बच्चे अत्यंत कुपोषित- स्मृति ने दी जानकारी, लोग बोले- बना दिया “उत्तम प्रदेश”