मनाही के बावजूद भाजपा सांसद ने आमागढ़ किले पर फहराया झंडा, पुलिस ने हिरासत में लिया

  • राजस्थान के जयपुर में आमागढ़ किले को लेकर विवाद जारी है, प्रशासनिक मनाही के बावजूद भाजपा सांसद डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने वहां झंडा फहरा दिया है.
  • कुछ दिन पहले कांग्रेस विधायक रामकेश मीणा ने आमागढ़ किले पर फहराए गए भगवा झंडे को फाड़ दिया था जिसके बाद वहां स्थिति तनावपूर्ण बनी है.
  • पिछले एक हफ्ते से 1 अगस्त को आमागढ़ किले पर झंडा फहराने की बात हो रही थी इसलिए पुलिस ने वहां पूजा करने व जाने पर रोक लगा दी थी.
  • रविवार सुबह जब भाजपा सांसद को पुलिस ने हिरासत में लिया तब मीणा ने दावा किया कि उन्हें गिरफ्तार किया गया, हालांकि पुलिस का बयान नहीं आया है.
  • बता दें कि मीणाओं का एक वर्ग हिन्दू संगठनों से संघर्ष कर रहा है, उनका दावा है कि मीणाओं की एक अलग पहचान है, वे हिन्दू नहीं हैं.

    यह भी पढ़ें - भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो का राजनीति से सन्यास का ऐलान, कुछ दिन पहले ही छिना था मंत्री पद