Get Premium
मीणा समुदाय को गाली देने वाले सुदर्शन न्यूज के प्रमुख सुरेश चव्हाणके के खिलाफ मामला दर्ज
- राजस्थान के जयपुर स्थित अंबागढ़ किले में भगवा झंडा हटाने को लेकर जारी विवाद में सुदर्शन न्यूज के प्रमुख सुरेश चव्हाणके के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
- सुरेश चव्हाणके के खिलाफ राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा संघ के गिरिराज मीणा ने ट्रांसपोर्ट नगर ममें मामला दर्ज करवाया है.
- पिछले दिनों सुरेश चव्हाणके ने अपने चैनल पर कहा था जब मैं मीणा शब्द का प्रयोग करूं तो उसे कमीना समझा जाए जिससे इस समुदाय में जबरदस्त गुस्सा भर गया.
- सहायक पुलिस आयुक्त नील कमल ने कहा किसी को भी आपसी सद्भाव एवं कानून व्यवस्था को बिगाड़ने नहीं दिया जाएगा, जो कोशिश करेगा उसपर कार्रवाई होगी.
- बताया जा रहा कि अंबागढ़ किला हमेशा से मीणा समाज का रहा है ऐसे में आरएसएस वहां भगवा झंडा लगाकर उन्हें अपने कब्जे में लेने की कोशिश कर रहा है.
यह भी पढ़ें - भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो का राजनीति से सन्यास का ऐलान, कुछ दिन पहले ही छिना था मंत्री पद