यूपी में करीब चार लाख बच्चे अत्यंत कुपोषित- स्मृति ने दी जानकारी, लोग बोले- बना दिया “उत्तम प्रदेश”

  • केंद्र सरकार ने राज्यसभा में बताया कि देश में छह माह से छह साल की उम्र के नौ लाख से अधिक बच्चे अत्यंत कुपोषित के शिकार हैं। 
  • महिला और बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि 9,27,606 बच्चे अत्यंत कुपोषित हैं। 
  • उन्होने बताया कि मंत्रालय ने 2017-18 से 2020-21 तक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 5,312 करोड़ जारी किए हैं जिसमें 2,985.56 करोड़ का उपयोग किया जा चुका है। 
  • इनमें से 3,98,359 बच्चे उत्तर प्रदेश के हैं। पीटीआई ने जून में सूचना का अधिकार के तहत मिले एक जवाब के आधार पर यह आंकड़ा दिया था।
  • इस पर एक यूजर ने ट्वीट कर कहा- बेरोजगारी, गुंडागर्दी, महिलाओं पर अत्याचार, कुपोषण, भ्रष्टाचार में नंबर 1 है, देश को कहां से कहां ला दिया, यही है उत्तम प्रदेश। 
यह भी पढ़े: बढ़ती महंगाई असल में मोदी सरकार की अंधाधुंध टैक्स वसूली- राहुल गांधी