जिनपिंग मास्टर प्लानर, बना सकते हैं बेवकूफ, मोदी संग 18 बैठकें की पर कोई रिकॉर्ड नहीं- BJP सांसद

  • बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने भारत-चीन विवाद पर एक बार फिर खुलकर अपनी राय व्यक्त की है। 
  • उन्होंने चीन की नीतियों पर चर्चा करते हुए कहा कि शी जिनपिंग मास्टर प्लानर हैं जो बिना समय गंवाए भारत को बेवकूफ बनाने में गुरेज नहीं करेंगे। 
  • स्वामी ने कहा- पीएम मोदी और जिनपिंग की 18 मुलाकातें वन-टू-वन हुई हैं, मुलाकातों के दौरान ही चीन ने देपसांग पर कब्जा कर लिया था।
  • उन्होंने कहा कि ऐसा कोई रिकॉर्ड नहीं है जिससे साफ हो सके कि पीएम मोदी ने जिनपिंग के सामने देपसांग का मुद्दा उठाया हो।
  • पीएम मोदी पर हमलावर रुख अख्तियार जारी रखते हुए हुए स्वामी ने कहा पिछले सात सालों में चीन के साथ मुद्दा सुलझाने का तरीका नहीं ढूंढ सके।
यह भी पढ़े: पीएम केयर्स फंड के तहत भेजे गए वेंटिलेटर्स निकले खराब! अस्पताल ने भेजी सरकार को रिपोर्ट