
पीएम केयर्स फंड के तहत भेजे गए वेंटिलेटर्स निकले खराब! अस्पताल ने भेजी सरकार को रिपोर्ट
- कोरोना की तीसरी लहर की आशंकाओं के बीच केंद्र और राज्य सरकारों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं, संभावना जताई जा रही है कि बच्चों पर असर पड़ सकता है।
- इन सबके बीच लखनऊ स्थित एसजीपीजीआई अस्पताल ने पीएम केयर्स फंड के तहत भेजे गए वेंटिलेटर्स को मानकों के उपयुक्त नहीं बताया है।
- पीजीआई ने सरकार को रिपोर्ट भेज बताया है कि ईएल कंपनी से आए वेंटिलेटर्स की क्वालिटी ठीक नहीं है और 4 प्वाइंटो में वेंटिलेटर्स की क्वालिटी भी बताई है।
- सरकार को भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार, वेंटिलेटर्स 10 किलो से कम वजन तक के बच्चों के इलाज में कारगर नहीं है, साथ में बहुत आवाज़ भी करता है।
- रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि वेंटिलेटर्स में नॉन इनवेसिव वेंटिलेशन ऑप्शन भी नहीं है, यह वेंटिलेटर्स का अहम हिस्सा होता है।




























































