
हम लोकतंत्र में हैं गुलामी नहीं है, मांगें पूरी होने तक जीएसटी न दें- प्रदर्शन के पक्ष में बोले पीएम मोदी के भाई
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाई ने गुजरात में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे कारोबारियों के पक्ष में आवाज बुलंद की है।
- पक्ष में बोलते हुए प्रह्लाद मोदी ने कहा- जब तक मांगें न मानी जाएं, तब तक जीएसटी का भुगतान करना बंद कर दें।
- ऑल इंडिया फेयर प्राइस शॉप एसोसिशन के उपाध्यक्ष ने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी या कोई और हो, उन्हें आपकी सुननी पड़ेगी।
- उन्होंने व्यापारियों से कहा कि मांगें मनवाने के लिए महाराष्ट्र सरकार औऱ केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज करें।
- मोदी ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कारोबारियों से मुलाकात की, जो कोरोना महामारी और लॉकडाउन की वजह से परेशानी झेल रहे हैं।




























































