झारखंड में जज की हत्या के बाद यूपी में भी जज की हत्या का प्रयास, पुलिस बता रही हादसा

  • झारखंड के धनबाद जिले के जज उत्तम आनंद की मौत की गुत्थी सुलझी भी नहीं कि यूपी में भी जज को जान से मारने की कोशिश मामला सामने आ गया.
  • मिली खबर के अनुसार फतेहपुर जिले के पॉक्सो कोर्ट में तैनात एडिशनल डिस्ट्रिक्ट जज मोहम्मद अहमद खान की सेंट्रो कार को इनोवा ने पीछे से टक्कर मार दी.
  • इस टक्कर में जज, उनका गनर एवं ड्राइवर बाल-बाल बच गए, इसके बाद एडीजे ने कोखराज पुलिस में तहरीर दर्ज करवाई.
  • उन्होंने कहा- ये सिर्फ एक हादसा नहीं था बल्कि उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस उनके आरोपों को निराधार बता रही है.
  • बता दें कि जज जब बरेली में तैनात थे उस वक्त एक आरोपी की जमानत याचिका खारिज करने पर इन्हें जान से मारने की धमकी मिल चुकी है.
     यह भी पढ़ें - यूपी में करीब चार लाख बच्चे अत्यंत कुपोषित- स्मृति ने दी जानकारी, लोग बोले- बना दिया “उत्तम प्रदेश”