OBC आरक्षण की सफलता के बाद जातीय जनगणना की हुंकर, एकमत हुए नीतीश और तेजस्वी 

  • नीट परीक्षा में ओबीसी आरक्षण दिए जाने के फैसले के बाद देशभर के ओबीसी नेताओं ने जातीय जनगणना पर एकजुट होने की अपील की है.
  • बिहार में सीएम नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव भी इस मामले में एकमत हैं और इस मुद्दे को पीएम नरेंद्र मोदी के सामने उठाने  पर सहमत हो गए हैं.
  • केंद्र द्वारा जाति आधारित जनगणना में अभी तक अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति शामिल होते रहे हैं, ऐसे में अब ओबीसी की भी गणना की मांग हो रही है.
  • तेजस्वी ने कहा- सीएम ने हमें बताया कि वह जाति आधारित जनगणना पर हमारी मांग से सहमत हैं, वह दिल्ली जाएंगे तो पीएम से मिलकर हमारी बात रखेंगे.
  • ओबीसी वर्ग से ताल्लुक रखने वाले सीएम नीतीश कई बार जातीय जनगणना की वकालत कर चुके हैं, विधानसभा चुनाव के दौरान भी उन्होंने इसकी बात कही थी.
     यह भी पढ़ें - बढ़ती महंगाई असल में मोदी सरकार की अंधाधुंध टैक्स वसूली- राहुल गांधी