
बढ़ती महंगाई असल में मोदी सरकार की अंधाधुंध टैक्स वसूली- राहुल गांधी
- कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से ट्वीट के जरिए मोदी सरकार पर तंज कसा है।
- उन्होंने जबरन कर वसूली को लेकर निशाना साधते हुए लिखा- सब सामान महंगा होता जा रहा है- उपभोक्ता परेशान हैं।
- राहुल ने लिखा- क्या इसका थोड़ा भी फ़ायदा छोटे उत्पादक, दुकानदार या किसान को हो रहा है? नहीं! क्यूँकि ये महंगाई असल में मोदी सरकार की अंधाधुंध टैक्स वसूली है।
- इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि हमारे लोकतंत्र की बुनियाद है कि सांसद जनता की आवाज़ बनकर राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा करें।
- उन्होंने कहा था कि मोदी सरकार संसद का और समय व्यर्थ मत करो- करने दो महंगाई, किसान और पेगासस की बात।




























































